HealthLatestNewsuttarakhandदेहरादून

मौतों का आंकड़ा 7 हजार पार, सक्रिय संक्रमितों की संख्या साढ़े तीन हजार से नीचे..

न्यूज होम लाइव हैल्थ डैस्क:-

देहरादून। उत्तराखंड में बृहस्पतिवार को कोरोना के 264 नए मामले आए हैं, जबकि 7 संक्रमितों की मौत हुई, वहीं 345 संक्रमितों ने आज कोरोना को मात दी। वहीं आज 28671 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई, जबकि 25009 लोगों के नमूने लिए। इसके साथ राज्य में जहां कोरोना से मौतों का आंकड़ा बढ़कर 7000 के पार 7011 पर, कुल संक्रमितों का आंकड़ा 3 लाख 38 हजार 66 व स्वस्थ हुए संक्रमितों का आंकड़ा 3 लाख 21807 पर पहुंच गया, जबकि उपचाराधीन सक्रिय संक्रमितों की संख्या 3471 रह गई है।
राज्य के आज के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा जिले में 17, बागेश्वर में 12, चमोली में 8, चंपावत में 26, देहरादून में 55, हरिद्वार में 45, नैनीताल में 12, पौड़ी में 14, पिथौरागढ़ में 27, रुद्रप्रयाग में 7, टिहरी में 11, यूएस नगर में 24 व उत्तरकाशी में 6 लोगों में कोरोना का संक्रमण पाया गया।

Share This News