बलिया के दियारा क्षेत्र के खेत से भारी मात्रा में 186 कार्टून में 58 बोतल शराब की बड़ी खेप तस्कर हुआ फरार
बेगूसराय :-
बेगूसराय न्यूज लाइव ब्यूरो / अनिकेत सिन्हा
बलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत दियारा के खेत में गुप्त सूचना के आधार पर बलिया पुलिस ने बुधवार की रात्रि को शराब की एक बड़ी खेप को बरामद कर लिया है। जबकि शराब के कार्टून की रक्षा कर रहा तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल हो गया है। बेगूसराय जिले के विदेशी शराबों का हाहाकार मचा हुआ है कहीं ना कहीं हर सप्ताह कोई ना कोई शराब माफिया की विदेशी शराब माफिया पकड़ा जाता है शराबबंदी के बाद ही शराब बंद होने का नाम नहीं ले रहा है वही बलिया पुलिस कप्तान अंजनी कुमार को शराब के संबंध में बहुत बड़ी कामयाबी मिली एसपी आदित्य कुमार के निर्देश अनुसार बलिया के एसडीपीओ अंजनी कुमार बलिया थाना प्रभारी सुनील कुमार अपने दल बल के साथ बलिया थाना क्षेत्र के मसुदन पुर दियारा में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब बरामद किया ज्ञात हो कि 186 कार्टून विदेशी शराब टोटल बरामद हुआ। ज्ञात हुआ कि 750 एमएल का 2280 बोतल तथा 180 एमएल का 3264 बोतल बरामद हुआ घटनास्थल पर शराब को त्रिपाल से पूरी तरह ढका हुआ मिला था लेकिन दुख की बात यह है शराब माफिया हर बार की तरह इस बार भी भागने में सफल रहा फिर से बलिया पुलिस को कामयाबी के साथ हार का सामना करना पड़ा पुलिस की गाड़ी को आता देख कर चार चक्के की गाड़ी से फरार होने में सफल हो गया चोर जबकि पुलिस के द्वारा बहुत ही दूरी तक खदेड़कर पकड़ने का प्रयास किया गया उसके बावजूद भी रात रहने के कारण फरार होने में पुलिस को चकमा देकर माफिया सफल हो गया। शराब की बरामदगी से संबंधित अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।

