आठ जुलाई को प्राथमिक विद्यालय राई गढस्यारी में स्वास्थ्य शिवर
बेरीनाग न्यूज लाइव कार्यालय संवाददाता कैलाश चन्याल:–
बेरीनाग विकास खण्ड़ के प्राथमिक विद्यालय राई गढस्यारी में रविवार आठ जुलाई को ग्राम विकास एवं मानव सेवा संस्थान चितई अल्मोडा द्वारा विशाल निशुल्क सामान्य स्वस्थ जॉच शिविर का आयोजन किया जायेगा। शिवर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा निशुल्क बीपी शुगर जैसे अनेक प्रकार की जॉच व नि:शुल्क दवाईयॉ का वितरण किया जाएगा यह जानकारी भास्कर पेटशाली, गोविन्द सिंह दसौनी ने दी ।

