राजकीय पॉलिटेक्निक बेरीनाग में ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ के तहत रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन।

बेरीनाग संवाददाता।
बेरीनाग: राजकीय पॉलिटेक्निक बेरीनाग में ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ के अंतर्गत विभिन्न रचनात्मक और सांस्कृतिक गतिविधियों का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ चित्रकला, भाषण प्रतियोगिता और नवाचार (इनोवेशन) से संबंधित गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य (थल) ऋतिक पाण्डे उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज सेवा, नवाचार और तकनीकी शिक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। संस्थान के प्रधानाचार्य हिमांशु ने अतिथियों का स्वागत किया और छात्र-छात्राओं को रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर संस्थान के शिक्षकगण प्रकाश चन्द्र पलडिया, शुभम उपाध्याय, मनीष कालाकोटी, कमल किशोर, सुश्री कल्पना रावत, ऋचा तिवाड़ी, अरविन्द कुमार, कुलदीप सिंह माजिला एवं पंकज जोशी सहित समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

