पर्यवेक्षकों के सामने गृहमंत्री रामसेवक पैकरा के खिलाफ नारेबाजी, टिकट न देने की मांग
न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारतीः-
रायपुर:- प्रत्याशी चयन के लिए होने वाले मतदान के दौरान प्रतापपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री रामसेवक पैकरा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का एक धड़ा रामसेवक पैकरा की टिकट काटने की मांग की। लोगों ने कहा कि यदि उन्हें टिकट नहीं दिया गया तो भाजपा रिकार्डतोड़ जीत हासिल करेगी। इस प्रदर्शन के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। प्रतापपुर से विधायक और सरकार में गृहमंत्री रामसेवक पैकरा से इस कदर नाराजगी है कि टिकट मिले तो हरा दें या मामला प्रायोजित कार्यक्रम का है, जिसके तहत प्रतापपुर विधानसभा से भेजे गए कार्यकर्ताओं से कुछ ऐसा कहलवाया गया कि संदेश जाए कि प्रतापपुर से
रामसेवक को टिकट मिली तो हार तय है
पार्टी ने प्रत्येक विधानसभा से अधिकृत कार्यकर्ताओं से प्रत्याशी के लिए गुप्त मतदान कराया गया। कार्यकर्ताओं ने रामसेवक पैकरा पर उपेक्षा मनमानी के साथ साथ गंभीर आरोप भी लगाए। पर्यवेक्षको ने इन आक्रोशित कार्यकर्ताओं की बात सुनी और आश्वस्त किया कि वे मांग पर विचार करेंगे और उनकी बात उपर तक पहुंचा दी जाएगी।

