अंगिरा ऋषि के दर्शन से होती है भक्तो की मनोकामना पूर्ण
न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारतीः-
धमतरी:- पुरातन मान्यताओं के अनुसार सप्त ऋषियों मे सबसे वरिष्ठ अंगिरा ऋषि को मना जाता है। सिहावा मे महर्षि श्रृंगी ऋषि के आश्रम के दक्षिण दिशा ग्राम पंचायत रतवा के समीप स्थीत पर्वत को महर्षि अंगिरा ऋषि की तप भूमि क्षेत्र कहा गया है। इस पर्वत को श्री खंड पर्वत के नाम से भी जाना जाता है। पौराणिक गाथाओं मे अंगिरा ऋषि की तप की महिमा का विवरण मिलता है।
आश्रम के पुजारी मुकेश महाराज के अनुसार प्राचिन काल की बात ब्रम्हऋषि अंगिरा अपने आश्रम मे कठोर तपस्या मे लीन थे । वे अग्नि से भी अधिक तेजस्वी बन जाना चाहते थे। अपनी कठिन तपस्या से महा मुनि अंगिरा संपूर्ण संसार को प्रकाशित करने लगे।
आज पर्वत शिखर पर स्थित एक छोटी सी गुफा मे अंगिरा ऋषि की मूर्ति विराजमान है। कहते हैं कि पुरातन मूर्ति जर्जर हो कर खंडित हो चुकी थी। तब आसपास के 12 ग्राम के भक्तों ने मिलकर एक समिति बनाई। समिति को नाम दिया गया श्री अंगिरा ऋषि बारह पाली समिति उस समिति के सदस्यों ने पर्वत शिखर पर अंगिरा ऋषि की मूर्ति की स्थापना की साथ ही भगवान शिव, गणेश, हनुमान की मूर्तियों की भी स्थापना की। पर्वत के नीचे एक यज्ञा शाला देखा जा सकता है। कहते है वहां अंगिरा ऋषि का चिमटा वा त्रिशूल आज भी पूजे जाते है।
कहते हैं इस पर्वत मे सात से भी अधिक गुफाएं है । इन गुफाओ में से एक मे निरंतर एक दीप प्रज्वालित हो रही है, वहां आज भी अंगिरा ऋषि जी का निवास है ऐसी मान्यता है। पर्वत के शिखर पर एक शीला मे पद चिन्ह बना हुआ देखा जा सकता है, कहते ही ये पदचिन्ह श्री राम जी के है, उनका वनवास काल मे अंगिरा आश्रम मे आगमन हुआ था। तब यहां उनके पैरों के निशान बने। 1995 मे धमतरी के मुजगहन निवासी बिसात राम जब अंगिरा ऋषि के दर्शन करने पर्वत शिखर पर चढे तो वे अंतिम सांसो तक नीचे नहीं उतरे, उनका देहांत पर्व शिखर पर अंगिरा ऋषि के चरणों मे हुआ।

