बागेश्वर कोरोना वायरस संक्रमण की जांच हेतु 136 सैंपल भेजे गयें हैं। अब तक 89705 सैंपल भेजे जा चुकें हैं,

न्यूज होम लाइव संवाददाता कुलदीप सिह
बागेश्वर 21 MAY, 2021….मुख्य चिकित्साधिकारी बागेश्वर डॉ0 बी0डी0जोशी द्वारा अवगत कराया कि जनपद से आज कोरोना वायरस संक्रमण की जांच हेतु 136 सैंपल भेजे गयें हैं। अब तक 89705
सैंपल भेजे जा चुकें हैं, जिनमें से अभी तक जनपद में कोरोना के 5018 पॉजिटिव केस आयें हैं, जिनमें से 3886 मरीज स्वस्थ होने के उपरान्त उन्हें कोविंड चिकित्सालय से डिस्चार्ज किया जा चुका हैं। शेष 1089 संक्रमित मरीजो में से 85 का उपचार कोविड अस्पताल में किया जा रहा हैं, शेष 1023 घर में आईसोलशन में हैं तथा 43 व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है सूचना प्राप्त होने तक आज जनपद में कोरोना के 187 केस आए हैं। तथा 32 मरीज आज डिस्चार्ज किये गये हैं।

