berinagLatestNewspithoragarhuttarakhand

बेरीनाग मे रामलीला मंचन शुरू।

बेरीनाग

न्यूज होम लाइव संवाददाता।

बेरीनाग बुद्धवार रात को रामलीला का मंचन शुरू हुआ। इसमें खण्ड विकास अधिकारी श्याम चंद ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर गणपति पूजन किया। नागदेव रामलीला कमेटी बेरीनाग के पदाधिकारियों ने खण्ड विकास अधिकारी का स्वागत किया। और खण्ड विकास अधिकारी मे रिबन काटकर रामलीला की शुभारंभ किया रामलीला के पहले दिन नट नटी संवाद के साथ राम जन्म तक की रामलीला का मंचन किया गया। इस मौके पर बाल कलाकारो व स्थानीय कलाकारों ने मनमोहक सास्कृतिक कार्यक्रमो का मंचन भी किया । रामलीला में इस वर्ष भगवान राम, की भूमिका अर्थव रैतेला निभाएंगे। लक्ष्मण के पात्र के लिए दीपाशु पंत,सीता के मनीष रौतेला , भरत के प्रियाशु बाफिला , शत्रुघन के पात्र के लिए शुवि पंत का चयन हुआ है। हारमोनियम पर पंकज पंत और, तबले पर गौरव उप्रेती संगत देंगे।
इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष बलवन्त धानिक,देवेन्द्र लाल शाह, किशन पंत,मदन पंत,मनींष पंत,रत्नाकर पाडे,दीपक कालाकोटी,सफी अहमद,महेश पंत,देव सिह गैडा,बिक्रम सिह धानिक,हेम पंत,समेत कई लोग सामिल रहे।

Share This News