LatestNewsuttarakhandबागेश्वर

सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में कक्षा 06 व 09 वी में सत्र 2019-20 में प्रवेश हेतु प्रार्थना पत्र आमंत्रित …..

न्यूज होम लाइव व्यूरो कुलदीप सिहः-

सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में कक्षा 06 व 09 वी में सत्र 2019-20 में प्रवेश हेतु प्रार्थना पत्र आमंत्रित …..

प्रधानाचार्य सैनिक स्कूल घोड़ाखाल जिला नैनीताल, कर्नल स्मिता मिश्रा ने बताया कि सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में कक्षा 06 व 09 वी में सत्र 2019-20 में प्रवेश हेतु प्रार्थना पत्र (लड़कों के लिये) आमंत्रित किये गये है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन प्रवेश 08 अक्टूबर 2018 से प्रारम्भ होकर 26 नवम्बर, 2018 तक उपलब्ध रहेगा। प्रधानाचार्य ने बताया कि कक्षा 06 में प्रवेश चाहने वाले अभ्यर्थी 01 अप्रैल 2007 से 31 मार्च 2009 के बीच जन्मे लड़के एवं कक्षा 09 में प्रवेश चाहने वाले लड़के 01 अप्रैल 2004 से 31 मार्च 2006 के बीच जन्मे होने चाहिये। प्रवेश परीक्षा में लिखित एवं साक्षात्कार और चिकित्सा परीक्षा से अभ्यर्थियों को गुजरना होगा। कक्षा 09 में 30 तथा कक्षा 06 में 60 रिक्तियॉ है जो घट-बढ़ सकती है। परीक्षा की तिथि 06 जनवरी 2019 रखी गयी है। अधिक जानकारी के लिये विद्यालय की वेबसाइड-www.ssghorkhal.org पर देख सकते है।

Share This News