LatestNewsछत्तीसगढ़

मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां, कहा- जनता की हर जरुरतों का रखा ध्यान

न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारतीः-

रायपुर:- राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय ने आज एकात्म परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में अपने विभाग की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले पांच सालों में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जनता की जरुरतें पूरी की। विकास के नए आयाम गढ़े गए। उन्होंने बताया कि प्रेम प्रकाश पांडे ने कहा कि 2003 में 116 कॉलेज थे जिसे बढ़ाकर 252 शासकीय महाविद्यालय कर दिया गया है। वहीं 31 महाविद्यालय में चार करोड़ 65 लाख की लागत से खर्च किया गया है, जिसमें स्टूडेंट को काफी फायदा मिलेगा। साउथ सिटी गर्ल्स हॉस्टल बनाया गया है जिसमें रायपुर और बिलासपुर शामिल है। 10 वर्किंग वुमन हॉस्टल भी खोले गए हैं । छत्तीसगढ़ में 27 महाविद्यालय में पीजी और कोर्स भी खोला गया है। मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे ने कहा कि 2005 से व्यापम के जरिए 65,200 लोगों को सरकारी नौकरी दी गई है। छत्तीसगढ़ में आरआई, पटवारी, तहसीलदार की भी संख्या बढ़ाई गई है। इससे आम लोगों को काफी राहत मिली है। इनकी कमी की वजह से जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

Share This News