LatestNewsछत्तीसगढ़

कालीबाड़ी में 86 वर्षों से लगातार होती आ रही दुर्गा पूजा

न्यूज होम लाइव व्यरो मुकेश भारतीः-

रायपुर:- पश्चिम बंगाल की तरह ही काफी कुछ छत्तीसगढ़ के रीति-रिवाज भी हैं। प्रथम विश्वयुध्द के बाद यहां आकर बसे बंगाली समाज के लोग, अपनी संस्कृति भी साथ-साथ लाए। राजधानी की कालीबाड़ी में पिछले 86 सालों से दुर्गा पूजा का आयोजन करते आ रहे हैं। सोमवार को ये बातें कालीबाड़ी दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष सूरकांत सूर्य ने कही।

*कैसे किया जाता है धुनुची नृत्य*

उन्होंने आगे कहा कि बंगाली दुर्गा पूजा में धुनुची नृत्य करके माता का आह्वान किया जाता है। नृत्य की खासियत है कि मिट्टिबक बर्तन में अंगार लेकर महिलाएं नृत्य करती है। यह बात रीना बनर्जी ने बताई जिन्होंने राजधानी के कालीबाड़ी दुर्गा पूजा उत्सव में बंगालीनृत्य धुनुची कर रही थी। उन्होंने आगे बताया कि बंगाली रिवाज में दुर्गा पूजा षष्टमी से आरंभ होती है। इस बार एक तिथि घटने और बढ़ने से रविवार को दुर्गा पूजा आरंभ हुआ।

*बंगाल में दुर्गा को मानते हैं बेटी*

कालीबाड़ी दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष सूरकांत सूर्य ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि रविवार से बंगाली दुर्गा पूजा की शुरुआत हो चुकी है जो लगातार 4 दिनों तक पूरे रीति-रिवाज के साथ चलेगी। बंगाली समाज का मुख्य त्यौहार दुर्गा पूजा होता है। इसका इंतजार बच्चों से लेकर बड़े तक पूरे वर्ष करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ी और बंगाली रीतिरिवाज का मेल इस दुर्गा पूजा में आपको देखने को मिलेगा। हम अब छत्तीसगढ़िया बंगाली हैं। बंगाल में दुर्गा मां को बेटी मानकर हम अपने घर लाते हंै। फिर अगले 4 दिनों तक पूरी श्रद्धा के साथ यथा शक्ति माता की पूजा अर्चना करते हैं।

*क्या है सिंदुर खेल*

दुर्गा पूजा में पहली बार गरबा करने आई देबोलीना दास घोष ने कहा कि जहां दुर्गा पूजा की बात होती है वहां बंगाल का नाम जरूर आता। यह बात तो सबको पता है की बंगाल में दुर्गा पूजा सबसे बड़ा त्यौहार होता है। इसमें सबसे खास बात होती है सिंदुर खेला। इसके तहत महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए सिंदूर खेलती हैं। ये मां दुर्गा के विसर्जन के दिन खेला जाता है।

Share This News