मड़कनाली सुरखालपाठक मोटर मार्ग निर्माण संघर्ष समिति द्वारा मडकनाली से सुरखालपाठक तक प्रस्तावित सड़क मार्ग निर्माण किए जाने की मांग को लेकर 86 वें दिन क्रमिक अनशन जारी।

न्यूज होम लाइव संवाददाता किशन पाठक:-
गंगोलीहाट मड़कनाली सुरखालपाठक मोटर मार्ग निर्माण संघर्ष समिति द्वारा मडकनाली से सुरखालपाठक तक प्रस्तावित सड़क मार्ग निर्माण किए जाने की मांग को लेकर तहसील रोड के निकट ललित सिंह बिष्ट अध्यक्ष समिति के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन प्रारंभ कर दिया गया है। 86 वे दिन निम्नांकित व्यक्ति उक्त क्रमिक अनशन पर बैठे दान सिंह , जगत सिंह मुख्य रूप से सर्वश्री विक्रम सिंह उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह पूर्व सैनिक प्रताप सिंह किशन सिंह गोपाल सिंह कुंदन सिंह हरीश बहादुर टम्टा आदि उपस्थित थे।समिति द्वारा कहा गया कि अति शीघ्र उक्त मोटर मार्ग निर्माण कार्य पूर्ण किए जाने की मांग पर सकारात्मक कार्यवाही ना होने की दशा में क्षेत्रीय जनता द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव का पूर्ण रूप से बहिष्कार किया जाएगा।।

