राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी संपन्न, शिक्षकों की समस्याओं पर हुआ मंथन ।

बेरीनाग संवाददाता।
बेरीनाग राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, बेरीनाग के तत्वावधान में शनिवार को एक शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया गया। होटल बेरीनाग में आयोजित इस गोष्ठी की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष नवीन चंद्र ने की।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष लाल सिंह डसीला तथा जिला महामंत्री जगदीश प्रसाद उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में ठाकुर सिंह डसीला एवं सुरेन्द्र बाफिला उपस्थित रहे। गोष्ठी में बेरीनाग ब्लॉक कार्यकारिणी सहित क्षेत्र के तमाम शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया और शैक्षिक उन्नयन व समस्याओं पर विचार-विमर्श किया।
बैठक में पारित प्रमुख प्रस्ताव:
शिक्षकों को शिक्षण कार्य के अतिरिक्त अन्य कार्यों (जैसे ऑनलाइन कार्य एवं डाक/कार्यालयीन कार्यों की व्यस्तता) से मुक्त रखा जाए।
शिक्षकों के अवशेष देयकों का भुगतान विकासखंड स्तर पर किया जाए तथा विकासखंड स्तरीय शैक्षिक कार्यक्रमों में संगठन का विश्वास/सहभागिता सुनिश्चित की जाए।
जूनियर हाईस्कूलों में सहायक अध्यापक अंग्रेजी विषय के पद का सृजन किया जाए।
सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत संचालित विद्यालयों में प्रधानाध्यापक पद का सृजन किया जाए।
उपस्थिति:
इस दौरान ब्लॉक उपाध्यक्ष सुरेश जागुड़ी, महामंत्री दर्शन कुमार पंत, महिला उपाध्यक्ष मंजू कठायत, कोषाध्यक्ष कमलेश उपाध्याय, दीपक दसौनी, जिला सदस्य दीवान मेहरा, संयुक्त मंत्री कमल प्रसाद, दीपा धामी, गीता पंत, अनूप पंत, सरस्वती जोशी, जगदीश प्रसाद, नवीन पंत और भगवान सिंह पौलीवाल सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

