FEATUREDGeneralLatestNewsPoliticspputtarakhandदेहरादून।

उत्तराखंड: 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक और कोषागार भी रहेंगे बंद  ।

देहरादून संवाददाता। 

​देहरादून । उत्तराखंड सरकार ने महानवमी के पावन अवसर पर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 17 अक्टूबर, 2026 को इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।

​जारी अधिसूचना के अनुसार, निगोशिएबुल इन्स्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 (Negotiable Instruments Act, 1881) के तहत 19 अक्टूबर, 2026 (सोमवार) को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दिन राज्य के सभी बैंक, कोषागार (Treasuries) तथा उप-कोषागार भी पूरी तरह बंद रहेंगे।

​शासन के सचिव राजेंद्र कुमार द्वारा जारी इस आदेश में पूर्व में 24 दिसंबर, 2025 को जारी अवकाश अधिसूचना को इस सीमा तक संशोधित किया गया है, जबकि अन्य शर्तें यथावत रहेंगी। इस संबंध में उच्च न्यायालय, समस्त विभागाध्यक्षों, जिलाधिकारियों और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रतिलिपि प्रेषित कर दी गई है।

Share This News