berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वयंसेवियों ने प्राथमिक विद्यालय पिनारी की अध्यापिका का सम्मानित किया।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वयंसेवियों ने प्राथमिक विद्यालय पिनारी की अध्यापिका का सम्मानित किया।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

बेरीनाग राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवियों द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस प्राथमिक विद्यालय पिनारी में मनाया गया। इस उपलक्ष्य में स्वयंसेवियों ने प्राथमिक विद्यालय पिनारी की प्रधानाध्यापिका दीपा पोखरियाल, उच्च प्राथमिक विद्यालय पिनारी की प्रधानाध्यापिका विमला रावत एवं पिनारी ग्राम निवासी चंद्रा पंत को सम्मानित किया। स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए डॉ. प्रतिभा नेगी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तीकरण एवं भ्रूण हत्या के विषय मे व्याख्यान प्रस्तुत किया। इसके पश्चात स्वयसेवियों ने शिविर स्थल के पड़ोस के गांव गराउ में जाकर नौले की साफ सफाई की। मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. लीलाधर मिश्र स्वयंसेवी दीपक पंत , सरिता दसौनी, मीनाक्षी खाती, तनूजा, रवि पाठक, अंजली, प्रिया डसीला, पुष्पा राज, भावना मेहरा, नेहा कार्की, हयात राम, दीवान सिंह धामी, भरत सिंह डसीला, दीपक कुमार सहित कंई ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share This News