नाबालिक को भगा ले जाने और दुष्कर्म करने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,
न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
पिथौरागढ़: नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर भगा ले जाने और दुष्कर्म करने वाले चार आरोपियों को जाजरदेवल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि शिवरात्रि के दिन बस्ते गाँव की एक 14 वर्षीय नाबालिक लड़की मंदिर जाने के लिए घर से निकली थी मगर वापस घर नहीं पहुंची। इस मामले में जाजरदेवल थाने में गुमसुदगी का मुकदमा भी दर्ज किया गया था।
पुलिस टीम ने सीसीटीवी की मदद से छानबीन करते हुए छठे दिन युवती को रावल गांव क्षेत्र से बरामद किया था। न्यायालय के समक्ष दिए गए बयान में लड़की ने बताया कि 4 लड़के उसे बहला फुसलाकर अपने गांव ले गए थे। जहां उन्होंने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। मामले में पुलिस ने चारों युवकों संजय कुमार उर्फ संजू (23 वर्ष) पुत्र प्रकाश राम, निवासी- ग्राम- गढ़कोट, नीरज कुमार (22 वर्ष) पुत्र मनोहर राम निवासी- रावल गाँव, प्रकाश राम (22 वर्ष) पुत्र माधो राम निवासी- रावल गाँव और किशोर शर्मा (25वर्ष) पुत्र हरीश चन्द्र शर्मा, निवासी- बस्ते थाना जाजरदेवल को गिरफ्तार किया है। नाबालिग के बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 363/366A/376D/323/120B के तहत मुकदमा दर्ज किया है। चारों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस टीम में सामिल रहे उ0नि0 जसवीर सिंह, चौकी प्रभारी वड्डा, उ0नि0 मीनू गौतम, का0 सुरेन्द्र मनराल, का0 गोपाल सिंह, का0 अनन्त प्रसाद, का0 चालक दिनेश गोबाड़ी


