Newsउत्तर प्रदेश

अतिक्रमण से आहत पीड़िता ने लगायी सांसद से न्याय की गुहार

 

न्यूज लाइव संवाददाता अभिषेक कुमार गौड:–

आलापुर ,अंबेडकरनगर। प्रशासनिक अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाते लगाते थक हार चुकी आलापुर तहसील क्षेत्र के हाजीपुर गांव निवासिनी अवैध अतिक्रमण से परेशान पीड़िता नें संतकबीरनगर के भाजपा सांसद से न्याय की गुहार लगाई है।
गुरुवार को आलापुर तहसील क्षेत्र के हाजीपुर गांव निवासिनी मोती मनी पत्नी शिव शंकर ने सांसद शरद त्रिपाठी को पत्र देकर गांव में गाटा संख्या 128 पर विपक्षियों द्वारा अवैध रूप से कब्जा किए जाने का आरोप लगाते हुए अविलंब अवैध अतिक्रमण को हटाए जाने की मांग किया है। पीड़िता मोतीमनी का कहना है कि उसने अवैध अतिक्रमण हटाए जाने के लिए कई बार तहसील दिवस थाना दिवस तथा उप जिलाधिकारी,जिलाधिकारी समेत कई अन्य उच्चाधिकारियों को भी शिकायती पत्र दिया लेकिन अभी तक अवैध अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका है जिस पर सांसद शरद त्रिपाठी ने उप जिलाधिकारी आलापुर को मामले में न्यायोचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

Share This News