आज तक कुल 105685 व्यक्तियों की कोरोना सैम्पलिंग की गई है जिसमें से कुल 4259 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए , कुल 820 एक्टिव केस हैं

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
पिथौरागढ़ ।कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु जिले में सैम्पलिंग जारी है, जिले में वर्तमान तक कुल 105685 व्यक्तियों की कोरोना सैम्पलिंग की गई है जिसमें से कुल 4259 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए 2 मई 2021 को जिले में कुल 820 एक्टिव केस हैं। 3380 पॉजिटिव व्यक्तियों को स्वस्थ हो जाने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु सैम्पलिंग कर कोरोना जांच भी की जा रही है। 2 मई को जिले के विभिन्न केन्द्रों से कुल 407 व्यक्तियों के कोरोना सैम्पल लिए गए । रविवार को जिले के विभिन्न केन्द्रों में कोविड वैक्सीनेशन का भी कार्य जारी रहा।
पिथौरागढ़ जनपद में 2 मई 2021 तक कुल 59 कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। 2 मई 2021 को जिले में 423 कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति होम आइसोलेशन में,70 कोविड केअर सेंटर(जिला बेस चिकित्सालय) में 58 जिला चिकित्सालय में तथा 269 व्यक्ति अन्य स्थानों में आइसोलेशन में है।
2 मई 2021 को जिले से कुल 407 व्यक्तियों के सैम्पल भेजे गए। वर्तमान तक कुल 1896 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट अपेक्षित है।
जिलाधिकारी पिथौरागढ़ आनन्द स्वरूप ने जनपद के आम नागरिकों से अपील की है, कि वर्तमान में संक्रमण की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर वह कोविड-19 हेतु समय समय पर जारी एडवाइजरी का पूर्ण अनुपालन करें।सायं 7:00 बजे से प्रात: 5:00 बजे तक जारी लॉक डाउन का अनुपालन करें। इसके साथ ही अनलॉक अवधि में अनावश्यक घर से बाहर न निकलें। विभिन्न आयोजित समारोह में भी कम से कम संख्या में प्रतिभाग करने के साथ ही सामाजिक दूरी बनाए रखें। समारोहों व आयोजनों में अधिक भीड़ भाड़ न करें। समय समय पर अपने हाथ धोएं। प्रत्येक व्यक्ति मास्क अवश्य पहनें। किसी भी प्रकार से घबराएं नहीं तथा इस महामारी को दूर करने में अपना सहयोग प्रदान करें।

