FEATUREDGeneralHealthLatestNewspputtarakhandउत्तराखंडदेहरादूनराज्य

नये आदेश में 3 दिन के लिए बढ़ाया कर्फ्यू, 6 मई तक रहेगा प्रभावी

बड़ी खबर:3 दिन के लिए बढ़ाया कर्फ्यू, 6 मई तक रहेगा प्रभावी

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

 

देहरादून। उत्त्तराखंड में कोरोना कर्फ्यू को 6 मई तक बढ़ा दिया गया है। इस दौरान दोपहर 12 बजे तक आवश्यक सेवा से सम्बंधित और भवन निर्माण सामग्री(ईंट, सरिया, सीमेंट) की दुकानें खुल भी 12 बजे तक सशर्त खुल सकेंगी। दुकानों के खुलने के समय के सम्बन्ध में जिलाधिकारी तय कर सकेंगे कोरोना के संक्रमण की चैन को तोड़ने के लिए प्रदेश के कई जिलों में 3 मई की सुबह तक कोरोना कर्फ्यू लगाया गया था। मगर अब इसे 3 दिन के लिए बड़ा दिया गया है। अब 3 मई की सुबह से 6 मई की सुबह तक कोरोना कर्फ्यू प्रभावी रहेगा।  इस दौरान फल, सब्जी, डेयरी, मीट-मछली, राशन की दुकानें, कृषि संबंधी, पशु चारा की दुकानें 12 बजे तक खुलेंगी। जबकि दवाई, पेट्रोल पम्प दिन भर खुले रहेंगे।साथ ही शादी-समारोह में 25 और शव यात्रा में 20 लोगों के शामिल होने की अनुमति रहेगी। ट्रेन, बस, हवाई यात्रा करने वालों को आवागमन में छूट मिलेगी। निर्माण कार्य, मजदूरों, इससे संबंधित वाहनों को छूट रहेगी।  पोस्ट ऑफिस, बैंक, बीमा कार्यालय खुले रहेंगे और यहां कार्यरत कर्मचारियों को पहचान पत्र या शाखा प्रमुख से जारी पास पर आवागमन में छूट रहेगी।

 

Share This News