कन्नैगेर में महिलाओं ने जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया
न्यूज लाइव संवाददाता कैलाश चन्याल:-
बेरीनाग तहसील मुख्यालय नगर में भट्टीगॉव में पानी की अभी भी हाहाकार मची हुई है।भट्टीगॉव कन्नैगेर के लोगों द्वारा रात भर पानी के लिए नौले में बारी बारी से नम्बर लगा कर पानी भरने को मजबूर है। शुक्रवार को विकलांग गोपाल राम के नेतृत्व में कन्नैगेर के नौले पर जल संस्थान के खिलाफ नारे बाजी व हा़थ में खाली बर्तन लेकर प्रदर्शन किया गया। विकलांग गोपाल राम ने कहा कई बार जल संस्थान को गॉव में पानी की किलत होने से जल संस्थान को पत्र भी भेजा गया! वही पौसा पोस्ताला पंपिंग योजना से गॉव में हर चार परिवार के लिए स्टेन पोस्ट बनाया गया था। पुरानी पाइप लाइन पूरी बन्द पड़ी हुई है। कई बार विभाग को सुचना देने के बाद भी कोई भी विभागीय अधिकारी जनप्रतिनिधि इस गॉव में देखने तक नहीं पहुँचें। शुक्रवार को कन्नैगेर के महिलाओं द्वारा नोले पर दो घण्टे जल संस्थान के खिलाफ नारे बाजी प्रदर्शन किया गया! महिलाओं का कहना हैं! अगर जल संस्थान गाडी से पानी ग्रामीणों को वितरित कर रहा था। आज एक महिने से उपर हो गया अभी तक गॉव में पानी के लिए ग्रामीण तरस रहे है। कन्नैगेर महिला संगठन का कहना हैं, अगर सोमवार से गॉव में जल संस्थान पानी नही देता है तो हम जल संस्थान के कार्यालय के आगे जल संस्थान का पुतला दहन करेंगे! इन महिलाओं ने अधिकारियों से गॉव में क्षेत्र भ्रमण कर के गॉव की समया की जाच करने को कहा कहा है।साथ ही पुराने पाईप लाइन को खोलने को कहा प्रदर्शन में गंगा देवी, जयन्ती देवी, ममता देवी, मन्जू देवी, रमा देवी, जानकी देवी, अनिता, नीमा, सीता, बल्लू कुमार, किशौर कुमार, मन्नु कुमार, आदि लोग मौजूद थे।
चनकाना:–
तीन महिने से पाईप लाइन में नहीं आ रहा हैं पानी:–
ग्राम सभा चनकना के सामाजिक कार्यकर्ता प्रताप सिंह बोरा ने बताया चनकना खाईजर मझेडा में तीन महिने से पाइपो में पानी नहीं आ रहा हैं! इसकी जानकारी जल संस्थान को दे दी गयी है। अभी तक कई भी पानी विभाग के कर्मचारी नहीं पहुँचें वही मुनकटा, मझेडा, खाईजर के लोक तीन किलोमीटर दूर घट गाड से पानी ढोलने को मजबूर हैं।
जल संस्थान के अवर अभियंता महेश रौतेला ने कहा गॉव में जा कर समस्या देख कर व्यवस्था की जाएंगी

