FEATUREDGeneralLatestNewsदिल्ली

प्याज की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार ने प्याज की सभी किस्मों के निर्यात पर रोक लगा यी।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क

नई दिल्ली, प्याज की बढ़ती कीमतों के चलते दिल्ली-एनसीआर के लोगों की हालत खराब है। आलम यह है कि लोग प्याज खरीदने से परहेज कर रहे हैं। वहीं, किचन की अहम जरूरतों में शुमार प्याज लोगों के बजट तक को प्रभावित कर रहा है। उधर, प्याज की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार ने प्याज की सभी किस्मों के निर्यात पर रोक लगा दी है, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि सरकार के इस कदम से प्याज की दिल्ली-एनसीआर मार्केट में उपलब्धता बढ़ेगी, जिससे कीमतें भी कम होंगी। प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने के केंद्र सरकार के फैसले से आने वाले दिनों में इसकी कीमतें प्रभावित होंगी। प्याज विक्रेताओ का कहना है कि यह आने वाले दिनों में प्याज की कीमत में बदलाव लाएगा। एक या दो दिनों में दरें कम से कम 2-3 रुपये प्रति किलोग्राम तक गिर जाएंगी। बता दें कि प्याज के दाम 50 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए हैं, जबकि टमाटर भी प्रति किलोग्राम 80 रुपये बिक रहा है। लेकिन यह सीजनल सब्जी नहीं है, ऐसे में इसके खरीदार चुनिंदा ही हैं। फिलहाल आलू 30-35 रुपये किलो के भाव पर मिल रहा है, जबकि लौकी 30-40 रुपये किलो के बीच बिक रही है।

Share This News