LatestNewsउत्तरकाशीउत्तराखंड

उत्तरकाशी सड़क हादसे में घायल गुजरात के यात्रीयों का हाल जाना जिलाधिकारी चौहान ने

न्यूज होम लाइव व्यूरो अरविन्द थपलियालः-

शनिवार को जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान दून हॉस्पिटल पहुंचकर घायलों को हाल-चाल जाना। उन्होंने यात्रियों के स्वास्थ्य में शीघ्र सुधार व बेहतर उपचार के लिए मैक्स हॉस्पिटल देहरादून में शिफ्ट करवाया। ताकि आधुनिक तकनीकि से लेस मैक्स हॉस्पिटल में उनके बेहतर उपचार के बाद उन्हें शीघ्र उनके गन्तव्य (गुजरात) के लिए रवाना किया जा सके।

सड़क हादसे में घायल यात्रियों को जिस चुस्ती व मुस्तैदी के साथ खाई से निकाला गया तथा तत्काल प्राथमिक उपचार कर जिला चिकित्सालय भिजवाया गया व उनकी जान बचाई गई इस अद्भूत कार्य करने के लिए गुजरात के पीड़ित परिवार के लोगों ने जिलाधिकारी डा. चौहान व उनकी पूरी टीम की प्रशंसा की है।

युवा जिलाधिकारी ने दून हॉस्पिल से घायलों को शिफ्ट कराने के लिए दून हॉस्पिल के स्टाफ के साथ स्वयं भी स्टेक्चर उठाकर घायलों को शिफ्ट करवाया। उन्होंने सड़क हादसे में घायल मरीजों को बेहतर उपचार का भरोसा देते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

गौरतलब है कि शुक्रवार 5 अक्टूबर को गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के सुनगर में टैंम्पों ट्रैबलर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से मौके पर ही 9 यात्रियों की मौत हो गयी तथा 5 घायल हुए थे। पांच घायलों में से एक यात्री की उपचार के दौरान देहरादून में मौत हो थी। यात्रियों के शवों को शनिवार को स्पेशल विमान से जौलीग्रांट देहरादून हवाई अड्डे से गुजरात के लिए भिजवाया गया।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी प्रशान्त आर्य, परियोजना निदेशक राजेन्द्र सिंह रावत भी मौजूद थे।

Share This News