FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandमुनस्यारी

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के मुनस्यारी अध्ययन केंद्र में हाइब्रिड मोड में दीक्षारम्भ कार्यशाला आयोजित।

मुनस्यारी न्यूज़ होम लाइव डिजिटल। 

​मुनस्यारी: उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर नवीन चंद्र लोहनी के निर्देशानुसार एवं क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र पिथौरागढ़ के मार्गदर्शन में अध्ययन केंद्र मुनस्यारी (18038) में ग्रीष्मकालीन सत्र जुलाई 2026 के नवप्रवेशित शिक्षार्थियों के लिए हाइब्रिड मोड में दीक्षारम्भ कार्यशाला का आयोजन किया गया।

​कार्यशाला का शुभारंभ अध्ययन केंद्र समन्वयक एवं प्रभारी प्राचार्य डॉ. राहुल पाण्डेय ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अध्ययन केंद्र में संचालित स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के पाठ्यक्रमों और उपलब्ध परामर्शदाताओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया। अपने संबोधन में उन्होंने विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया, पाठ्यपुस्तकों की प्राप्ति, परीक्षा कार्यक्रम, सत्रीय कार्य (असाइनमेंट), छात्रवृत्ति, बैक व प्रयोगात्मक परीक्षा, परीक्षा परिणाम, डिग्री और समय-समय पर आयोजित होने वाले परामर्श सत्रों की विस्तृत जानकारी दी।

​कार्यक्रम में परिचय और स्वागत वक्तव्य डॉ. रिफाकत अली द्वारा प्रस्तुत किया गया। इसके बाद अध्ययन केंद्र के परामर्शदाता डॉ. भारत सिंह, चंद्र प्रकाश आर्या, डॉ. रिफाकत अली, डॉ. उदयभान, डॉ. प्रशांत जोशी, डॉ. अशोक मौर्य, डॉ. रीतू, डॉ. चेतन चंद जोशी, डॉ. मनीषा पांडे एवं प्रेमा पाण्डेय ने अपने-अपने विषयों से संबंधित आवश्यक जानकारियां शिक्षार्थियों के साथ साझा कीं।

​इस अवसर पर महाविद्यालय से सुश्री निधि मारौठिया सहित शिक्षार्थी पूजा, हिमांशु, कविता, कमलेश, अजय समेत कई छात्र-छात्राएं ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से उपस्थित रहे।

Share This News