LatestNewsuttarakhandउधमसिंह नगर

उत्तराखंड राज्य देव भूमि है यहाँ अतिथि देवो भव: के साथ सभी अतिथियों का स्वागत किया जाता है।

      न्यूज होम लाइव व्यूरो ज़फर मलिक

रूद्रपूर उत्तराखंड इन्वेस्टर समिट में आयोजित फिल्म एवं शूटिंग सत्र में उत्तराखंड राज्य के मंत्री परिवहन, समाज कल्याण श्री यशपाल आर्य जी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राज्य में फिल्म निर्माताओं को फिल्म शूटिंग हेतु एक बेहतर अनूकूल वातावरण दिए जाने हेतु फिल्म नीति तैयार कर बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के प्राकृतिक सौंदर्य को देखते हुए अनेक फिल्म निर्माता यहाँ फिल्मों की शूटिंग हेतु आते है। सरकार द्वारा अधिक से अधिक फिल्म निर्माताओं को यहॉ शूटिंग हेतु आमंत्रित करने के साथ कि उन्हें स्थानीय दक्ष तकनीकी मानव संसाधन उपलब्ध कराए जाने हेतु प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं ताकि स्थानीय स्तर पर ही फिल्म निर्माताओं को दक्ष तकनीकी उपलब्ध कराई जा सके। परिवहन मंत्री ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा राज्य में फिल्म निर्माण के क्षेत्र में विशेष रुचि लेते हुए इस क्षेत्र के विकास में कार्य किया जा रहा है, जिसके तहत राज्य में जनपद नैनीताल के पटवादांग में फिल्म सिटी निर्माण हेतु भूमि का चयन किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य देव भूमि है यहाँ अतिथि देवो भव: के साथ सभी अतिथियों का स्वागत किया जाता है। उन्होंने हिंदी फिल्म के गाने ये वादियों ये फिजाएँ बुला रही हैं तुम्हें गाने की लाइन सुना कर सभी फिल्म निर्माताओं को यहाँ आने का आमंत्रण दिया।

Share This News