FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhppमुनस्यारी

एनएसएस के एक दिवसीय शिविर में स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान।

मुनस्यारी संवाददाता। 

मुनस्यारी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मुनस्यारी में, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा सत्र के तृतीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राहुल पांडे के निर्देशानुसार किया गया।

शिविर का संचालन कार्यक्रम अधिकारी सुश्री निधि मारौठिया एवं समिति सदस्य डॉ. चेतन चंद्र जोशी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्रा स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए महाविद्यालय परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया।

शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर के विभिन्न स्थानों पर साफ-सफाई कर स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया। स्वयंसेवकों ने परिसर में फैले कूड़े-कचरे को एकत्रित किया तथा आसपास के क्षेत्रों की सफाई कर स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया।

कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

Share This News