FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhandउत्तराखंडगंगोलीहाट

गंगोलीहाट में भव्य रामलीला: तीसरे दिन परशुराम संवाद और राम-सीता विवाह का भावपूर्ण मंचन।

किशन पाठक न्यूज़ होम लाइव डिजिटल

​गंगोलीहाट। श्री महाकाली दरबार रामलीला कमेटी एवं सांस्कृतिक मंच के तत्वावधान में श्री महाकाली मंदिर परिसर में आयोजित रामलीला के तीसरे दिन विभिन्न प्रसंगों का सजीव व भावपूर्ण मंचन किया गया।

​तीसरे दिवस की लीला में परशुराम का जनकपुरी में प्रवेश, परशुराम-जनक संवाद, परशुराम-लक्ष्मण संवाद तथा परशुराम-राम संवाद के दृश्यों ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इसके उपरांत राम-सीता विवाह, जनक-सीता विदाई संवाद, सुनयना-सीता संवाद और कैकेयी-मंथरा संवाद तक के प्रसंगों का प्रभावी मंचन कलाकारों द्वारा किया गया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा।

​कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पूर्व विधायक नारायण राम आर्य ने भगवान श्रीराम के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए सभी से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

​इस मौके पर ‘गंगावली जिला बनाओ संघर्ष समिति’ के अध्यक्ष गणेश बोरा, रामलीला कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष विजय शाह, सचिव गजेंद्र रावल, कोषाध्यक्ष नरेंद्र रावल, संरक्षक सूबेदार मोहन सिंह रावल, मुख्य निर्देशक सूबेदार शंकर सिंह रावल, सह-निर्देशक किशन उप्रेती व कैलाश सिंह मौजूद रहे।

​इसके अलावा महाकाली स्पोर्ट्स क्लब के ऋषभ रावल, दीपक रावल, पप्पू रावल, दीपू रावल सहित महाकाली मंदिर समिति के अध्यक्ष हरगोविंद रावल, धीरेंद्र बिष्ट, दिनेश बिष्ट, जीवन नेगी, हेम पाठक, प्यारे लाल शाह, बबलू पांडे सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Share This News