FEATUREDGeneralHealthLatestNewspithoragarhpputtarakhand

गंगोलीहाट में आज 15 कोरोना पोजिटिव केस मिले,117 को लगे कोरोना के टीके।

न्यूज होम लाइव हैल्थ डैस्क:-

गंगोलीहाट । क्षेत्र मे लगातार कोरोना के मामले बढते जा रहे है।आज समुदाय स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी पवन कार्की ने बताया शुक्रवार को जांच सेंपलिंग 972 लोगो की गयी है। तथा 117 लोगो को कोरोना के टीके लगाये गये है। आज क्षेत्र में 15 लोग कोरोना पोजिटिव पाये गये है । उन्हेे होम कोरेनटाईन किया गया है। उन्होने बताया कि कोरोना के मामले क्षेत्र मे लगातार बढ रहे है ।अब कोरोना के मामले गंगोलीहाट विकास खण्ड के सभी गाँवो मे फैल गया है, लगातार बढ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने तथा मास्क लगाने की लोगो से की अपील की है।

Share This News