berinagFEATUREDGeneralLatestpithoragarhpp

स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवकों का कोरोना टीकाकरण जागरूकता अभियान।

स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवकों का कोरोना टीकाकरण जागरूकता अभियान

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

बेरीनाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय  के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों द्वारा अपने गांव व पड़ोस में 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को एक जागरूकता अभियान के माध्यम से टीकाकरण के लिए प्रेरित किया. महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सीo डी o सूंठा के कुशल मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ० लीलाधर मिश्र के नेतृत्व में स्वयंसेवियों ने अपने आस -पड़ोस में कोविड-19 से बचाव हेतु ‘2 गज की दूरी मास्क जो है जरूरी’ ।’ घर पर रहे सुरक्षित रहे’। नियमों का पूरा पालन करने का अनुरोध किया ।

 

स्वयंसेवीओं ने लोगों को वैक्सीन से संबंधित जानकारी के लिए मो०न० 9013151515 के विषय में बताया । स्वयंसेवी दीपक पंत, सरिता, दीपा रवि पाठक, हेमलता उप्रेती, शिवानी धानिक, हिमानी, गंगा ,भूमिका नेवलिया अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हुए सराहनीय कार्य कर रहे हैं।

ा

Share This News