फ्रंटलाइन वर्कर खुद पाँजेटिव होने पर कोरोना किट के इन्तजार मे।
अस्कोट :-

न्यूज होम लाइव संवाददाता महेश पाल
फ्रंटलाइन वर्कर खुद पाँजेटिव होने पर कोरोना किट के इन्तजार मे
अर्पण संस्था की सचिव रेनू ठाकुर कोविड संक्रमण के बचाव हेतु गांव गांव जागरुकता अभियान चला रही है और यह मुहिम कोरोना की पहली लहर से चालू है।अर्पण संस्था के कार्यकर्ता पम्पलेट,लाउडिसपीकर और घर घर जाकर लोगो को कोरोना संक्रमण से बचाव के उपाय बता रहे हैं और कोई भी लक्षण होने पर तुरन्त स्वास्थ विभाग से सम्पर्क करने की सलाह दे रहे साथ ही कोई संदिग्ध मिलने पर उसकी जांच की ब्यवस्था करा रहे हैं।
कोरोना संक्रमण का खतरा घटायें नामक मुहिम चलाते हुये रेनू ठाकुर सहित संस्था के कुछ कार्यकर्ताओं की तबीयत खराब होने पर स्वास्थ केन्द्र कनालीछीना मे सत्रह मई को उन्होंने कोरोना जांच की कार्यकर्ता निगेटिव और रेनू ठाकुर की रिपोर्ट कल बीस मई को कोरोना पाँजेटिव आयी जिसके बाद वो अस्कोट अपने आवास पर होम आइसोलेट हो गयी।स्वास्थ कर्मियों द्वारा उन्हें कहा गया कि कोरोना आइसोलेशन किट उनको उपलब्ध करा दी जायेगी।
रेनू ठाकुर ने बताया कि भी सिर्फ फौन द्वारा रिपोर्ट बतायी गयी और पूरे चौबीस घण्टे बीत जाने के बाद भी ना कोई स्वास्थ कर्मी उनके पास आया ना ही कोरोना किट उन तक पहुंची है।
अस्कोट मे वर्तमान समय मे कोरोना के कुल पन्द्रह केस एक्टिव हैं जो होम आइसोलशन पूरा कर रहे हैं।ऐसे मे समझा जा सकता है कि आम आदमी टैस्टिंग से क्यो परहेज कर रहा है और प्रशासन संक्रमण के प्रति कितना सतर्क है।
सीएचसी कनालीछीना के डा. कवीन्द्र ने बताया कि अस्कोट मे एक्टिव पन्द्रह केस जो कि होमआइसोलेशन मे है सभी के हालत की रिपोर्ट सामान्य है और उन्हें होम आइसोलेशन किट पहुंचाने की जिम्मेदारी क्षेत्र की एएनएम को है।
ज्ञात हो कि प्रत्येक गांव स्तर पर कोविड निगरानी समिति बनायी गयी हैं जिनमे ग्राम प्रधान,आशा व एएनएम को जिम्मेदारी दी गयी है कि वो मरीजो और संदिग्धो की निगरानी करेंगे।
क्षेत्र मे वायरल फीवर से भी कई लोग संक्रमित हैं लेकिन लोग कोरोना जांच से परहेज कर रहे हैं इसलिऐ क्षेत्र मे स्वास्थ शिविर लगाने की मांग क्षेत्रवासी लगातार कर रहे हैं।लोग जब तक अस्पताल पहुंच रहे तब तक काफी देर हो जा रही है इसलिऐ प्रथम चरण मे ही संक्रमण की पहचान होनी अनिवार्य है।

