berinagGeneralHealthLatestNewspithoragarhuttarakhand

बेरीनाग की महिला समाजसेवी  नीमा रावत का अचानक निधन।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

बेरीनाग की महिला समाजसेवी  नीमा रावत का  निधन हो गया है वो कुछ समय से बीमार चल रही थी। नीमा रावत बेरीनाग में लंबे समय से सामाजिक कार्य संचालित कर रही थी। नीमा रावत जी बेरीनाग के आम जनमानस एवं महिलाओं के सभी समस्याओं जैसे बिजली पानी अन्य समस्याओं को शासन प्रशासन तक ले जाकर उन समस्याओं का समाधान करने की कोशिश करती थी। साथ ही उन्होंने पर्यावरण को बचाने के लिए बेरीनाग में स्वच्छता अभियान और पौधारोपण अभियान चलाया और साथ ही लोगों को पर्यावरण को बचाने के लिए जागरूक किया। उन्होंने गरीब बीमार असहाय जरूरतमंद लोगों की आर्थिक मदद योजना अभियान चलाया। जिससे कि गरीब जरूरतमंद लोगों का भी इलाज हो सके। उनके सामाजिक कार्य को नमन करते हैं।  उनके इन सामाजिक कार्यों के लिए हमेशा याद करेंगे।

Share This News