LatestNewsबागेश्वर

राज्यपाल का कुंमाऊं भ्रमण कार्यक्रम 11 अक्टूबर से …

न्यूज होम लाइव व्यूरोः-

राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य 11 अक्टूबर, 2018 से प्रदेश के विभिन्न जनपदों का भ्रमण करेंगी, राज्यपाल आज 11 अक्टूबर, 2018 को अपराह्न 4.00 बजे जनपद पिथौरागढ़ पहुंचेंगी।
राज्यपाल श्रीमती मौर्य रात्रि विश्राम जनपद पिथौरागढ़ में करेंगी।
राज्यपाल श्रीमती मौर्य 12 अक्टूबर, 2018 (शुक्रवार) को अपराह्न 03.00 बजे जनपद पिथौरागढ़ से ऊधमसिंहनगर के लिए प्रस्थान करेंगी।
राज्यपाल श्रीमती मौर्य रात्रि विश्राम जनपद ऊधमसिंहनगर में करेंगी।
राज्यपाल श्रीमती मौर्य 13 अक्टूबर, 2018 (शनिवार) को अपराह्न 03.00 बजे जनपद ऊधमसिंह नगर से अल्मोड़ा के लिए प्रस्थान करेंगी।
राज्यपाल श्रीमती मौर्य रात्रि विश्राम जनपद अल्मोड़ा में करेंगी।
राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य इसके उपरान्त राज्यपाल श्रीमती मौर्य 14 अक्टूबर, 2018 (रविवार) को अपराह्न 03.00 बजे जनपद अल्मोड़ा से बागेश्वर के लिए प्रस्थान करेंगी।
राज्यपाल श्रीमती मौर्य रात्रि विश्राम जनपद बागेश्वर में करेंगी।
जनपद भ्रमण के दौरान राज्यपाल प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात करेंगी।
राज्यपाल श्रीमती मौर्य 15 अक्टूबर, 2018 (सोमवार) को अपराह्न 02.00 बजे जनपद बागेश्वर से राजभवन देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगी।

Share This News