बांगो: हाइवे में फिर भिड़े गैस और ट्रक.. कोई हताहत नहीं.. घायल ड्राइवर को 112 के जवानो ने पहुंचाया अस्पताल.. दूसरा फरार.
न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारती
छग/कोरबा: बिलासपुर से व्हाया कटघोरा अंबिकापुर को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग में हादसों का दौर जारी है. यहाँ आज फिर दो वाहन आपस में जा टकराये. गनीमत रही की दोनों ही वाहनों के ड्राइवर को मामूली चोटे आई है.
हालाँकि लापरवाह गैस टैंकर का चालक दुर्घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया जबकि ट्रक के चालक को डायल 112 के जवानो ने तत्परता दिखाते हुए पोंडी-उपरोड़ा के अस्पताल में दाखिल कराया है. यह पूरा वाक्या करीब 12:30 बजे की है जब बांगो थाना के गुरसियां के पास विपरीत दिशा से आ रहे दोनों वहां आपस में जा टकराये. पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कर दिया है.

