वनमंडलाधिकारी द्वारा वनरक्षक को सात दिवस में उपस्थित होने के जारी हुए निर्देश
News home live ke liye Mukesh Bharti ki report
कोरबा। वनमंडलाधिकारी कोरबा ने वनरक्षक अनिल कुमार मसराम को सात दिवस के भीतर अपने कर्तव्य पर उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। अनिल कुमार मसराम वनरक्षक परिसर रक्षक बताती, कोरबा परिक्षेत्र मुकाम-पोस्ट डोंगरतराई, कटघोरा 28 जून से बिना किसी अनुमति एवं अवकाश स्वीकृति के अपने कर्तव्य से स्वेच्छापूर्वक अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित हैं। यदि वे सात दिवस के भीतर अपने कर्तव्य पर उपस्थित नहीं होते है तो उनके विरूद्ध अनुशासनिक कार्रवाई के तहत सेवाएं समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी।–निःशुल्क दंत जांच शिविर बस स्टैंड बरपाली में कल कोरबा। आयुर्वेद ग्राम बरपाली में स्थित साई डेंटल एंड हेल्थ केयर बस स्टैंड बरपाली (सरगबुंदिया) में आम लोगों के लिए निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन 20 जुलाई को सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक किया जाएगा। शिविर में जिले के विशेषज्ञ डॉ. विशाल अग्रवाल एवं रायपुर के ख्याति प्राप्त विशेषज्ञ डॉ. नीरज गुप्ता उपलब्ध रहेंगे। चिकित्सकों ने सभी से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाने कहा है।

