FEATUREDGeneralHealthLatestNewsदेहरादून

न्यूज  होम लाइव हैल्थ डैस्क

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोनावायरस के मरीजों की संख्या 35 हो गई है। हरिद्वार जिले में दो और मरीजों को 8 अप्रैल यानी बुधवार को कोरोना की पुष्टि हुई है। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग द्वारा हेल्थ बुलेटिन में बताया गया है। कि अब तक राज्य में 35 मरीज कोरोना वायरस के हो गये हैं। जिनमें पांच ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए हैं। बुधवार को 97 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई जबकि दो लोगों की पॉजिटिव आई है। इसके अलावा अब तक 1403 लोगों की जांच की जा चुकी है। जिसमें से 1147 मरीजों की कोरोना जाट नेगेटिव आई है और 221 जांच रिपोर्ट का भी स्वास्थ्य विभाग को इंतजार है।

 

Share This News