LatestNewsछत्तीसगढ़

300 से अधिक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस में लिया प्रवेश.

न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारती

कोरबा:- जिला कांग्रेस कार्यालय टी. पी. नगर कोरबा में जिला कांग्रेस कमेटी की आवश्यक बैठक आहूत की गई। बैठक में 300 से अधिक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस में प्रवेश किया जो पहले जनता कांग्रेस, बीएसपी व भाजपा से जुड़ कर कार्य कर रहे थे। बैठक के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेताा सुभाष धुप्पड़ ने सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि आपके कांग्रेस में आने पर कोरबा में कांग्रेस और भी मजबूत होगी वहीं लोकसभा चुनाव में हम सब बढ़ चढ़ कर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करेंगे जिससे निश्चित हमें शानदार सफलता मिलेगी।
श्री धुप्पड़ ने आगे कहा कि जिस प्रकार छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को अपार सफलता मिली है उसी प्रकार इस बार केन्द्र में भी कांग्रेस की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी। हमें छत्तीसगढ़ से 11 की 11 सीट कांग्रेस की झोली में डालने होंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद ने कांग्रेस में प्रवेश लेने वाले सभी साथियों को कांग्रेस का गमछा भेंट कर तथा सदस्यता फार्म भरवाकर विधिवत् कांग्रेस प्रवेश कराया। राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि जनता कांग्रेस के प्रदेश महासचिव संजय पाण्डेय, जिला महा सचिव अरसद लारी अपने 16 साथियों के साथ तथा राजकुमार श्रीवास के नेतृत्व में 30 कार्यकर्ता, अयोध्यापुरी से रंजीता बड़ा के नेतृत्व में 25 कार्यकर्ता, सुधीर जैन, देवीदयाल तिवारी, संगीता श्रीवास, राजेन्द्र सिंह ठाकुर, इस्माईल कुरैशी, विरसाय, सुनील पटेल, आदि के नेतृत्व में 172 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रवेश किया वहीं पूर्व पार्षद सुधीर शर्मा ने भी कांग्रेस दफ्तर पहुंचकर कांग्रेस वापसी किया।
बैठक को श्याम सुंदर सोनी व उषा तिवारी ने भी सम्बोधित किया कार्यक्रम का संचालन संतोष राठौर ने किया।

Share This News