पी ए सी मैं हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात 40 वर्षीय प्रदीप बिष्ट की बरेली में उपचार के दौरान मृत्यु।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता किशन पाठक।
गंगोलीहाट तहसील मुख्यालय के निकटवर्ती हाट गांव निवासी 46 /पी ए सी मैं हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात 40 वर्षीय प्रदीप बिष्ट की बरेली में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई स्वर्गीय प्रदीप बिष्ट कुछ समय से अस्वस्थ थे उनके निधन का समाचार मिलते ही नगर व आसपास में अशोक की लहर छा गई बरेली से उनके शव को पुलिस लाइन रुद्रपुर में लाया गया जहां उन्हें पुलिस टीम द्वारा सलामी दी गई रुद्रपुर से शव को एस आई पी0 एस0 राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा गंगोलीहाट उनके गांव लाया गया।

स्वर्गीय प्रदीप बिष्ट के शव को पहुंचते ही सभी की आंखें नम हो गई तथा परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है स्थानीय रामेश्वर घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया जहां रुद्रपुर व गंगोलीहाट पुलिस टीम द्वारा उन्हें अंतिम सलामी दी गई उनके बड़े भाई व्यापारी कमल बिष्ट द्वारा उन्हें मुखाग्नि दी गई स्वर्गीय बिष्ट कुछ समय से बीमार थे स्वर्गीय प्रदीप बिष्ट के 8 वर्षीय बेटी रिशु तथा 5 वर्षीय बेटा उदित है उनके शव यात्रा में व्यापारियों सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

