FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhandपिथौरागढ

गंगोलीहाट  के वरिष्ठ व्यापारी स्वर्णकार आनंद लाल वर्मा उम्र 68 वर्ष का निधन हो गया।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता किशन पाठक।

गंगोलीहाट  के वरिष्ठ व्यापारी स्वर्णकार आनंद लाल वर्मा उम्र 68 वर्ष का निधन हो गया स्वर्गीय वर्मा 50 वर्षों से अधिक समय से नगर में आभूषण निर्माण का कार्य करते थे स्वर्गीय वर्मा का 15 दिनों से पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में उपचार चल रहा था तीन दिन पूर्व हरिद्वार से अल्मोड़ा आए थे जहां उन्होंने अंतिम सांस ली तहसील मुख्यालय के निकटवर्ती गांव सुनार गांव निवासी स्वर्गीय वर्मा के तीन पुत्र विपिन वर्मा, हरीश वर्मा ,रितेश वर्मा ने स्थानीय रामेश्वर घाट में पिता को मुखाग्नि दी। व्यापार संघ द्वारा जिला संगठन मंत्री प्रदीप पंत की उपस्थिति में मुख्य चौराहे में शोकसभा कर मृत आत्मा को शांति की कामना की।

Share This News