LatestNewsछत्तीसगढ़

रिटायर्ड बीएसएनल कर्मचारी के खाते से 2 लाख पार, धोखाधड़ी का मामला दर्ज

न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारतीः-

रायपुर:-अज्ञात व्यक्ति ने खुद को बैंक कर्मचारी बताकर बीएसएनएल से रिटायर्ड कर्मचारी के खाते से 2 लाख रूपए पार कर दिया। पीडि़त कर्मचारी की शिकायत पर डीडीनगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

बता दे कि करण नगर चंगोराभाठा निवासी रामजी लाल श्रीवास्तव बीएसएनएल कंपनी में ऑफिस सुपरिडेन्ट के पद पर कार्यरत थे, वर्ष 2004 में सेवानिवृत्त हुए। जिसके बाद वह अपने परिवार के साथ रहते थे। बताया जाता है कि 12 अक्टूबर 2018 को रामजी लाल के पास अज्ञात मोबाईल नंबर से कॉल आया। उक्त व्यक्ति ने अपने आप को आईडीबीआई बैंक का कर्मचारी बताया और कहा कि आपकी पत्नी का बैंक खाता बंद है जिसे चालू करना चाहते हो तो गारेन्टर के रूप में अपना आधार कार्ड नंबर व अपना खाते का नंबर व एटीएम कार्ड का नंबर दो। जिससे रामजी ने अपना सारा डिटेल आरोपी को बता दिया। उसके थोड़े देर बाद रामजी के मोबाईल पर मैसेज आया कि चार किस्तों में उसके खाते से 99 हजार 960 रूपए आहरण कर लिया। उसके दूसरे दिन बाद उसके खाते से 10 किस्तों में 1 रूपए आहरण किया गया है। जिससे पीडि़त ने इसकी शिकायत डीडीनगर थाने में की। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

Share This News