उत्तराखण्ड में राहत की खबर, राज्य में कोई मरीज कोरोना पोजिटिव नहीं पाया गया।
न्यूज होम लाइव हैल्थ डैस्क
देहरादून। स्वास्थ्य विभाग ने 19 अप्रैल का हेल्थ बुलेटिन जारी किया है जिसमें राहत की खबर यह है कि आज राज्य में कोई मरीज कोरोना पोजिटिव नहीं पाया गया। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 42 है जिसमें से 11 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है । इसके अलावा 391 मरीजों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है । आज 201 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

