berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhandउत्तराखंडपिथौरागढ़पिथौरागढबेरीनागराज्य

कैलाश सिंह के आवास में होली गायन की धूम

न्‍यूज होम लाइव नेटवर्क

गंगोलीहाट। हाट गांव में कैलाश सिंह के आवास में रात भर बैठकी होली गायन की धूम मची रही रात भर होली गायन में प्रसिद्ध रंगकर्मी जीवन पाठक ने राग काफी में पलक न लागे मोरी श्यामाचरण उप्रेती ने राग यमन में पिया हम संग खेलो होली पूर्व प्रधान शंकर लाल चौधरी ने राग खमाज में आज राधे रानी चली शिक्षक त्रिभुवन पाठक ने मिश्र खम्माज मैं ऐसी गोरी चली आज होली खेलन कैलाश सिंह ने राग देश में चलो री चलो सब होली खेलन को तट यमुना की ओर इसके अलावा राग बिहाग जैजैवन्ती भैरवी सहान आदि अनेक रागों में कई कलाकारों ने होली गायन किया तबले में विनय उप्रेती ने शानदार तबला वादन कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया इस अवसर पर गिरजा पाठक दिनेश बिष्ट विनोद बिष्ट मुकुल शाह शंकरलाल शाह प्रकाश चंद्र पाठक बसंत बल्लभ पंत गुड्डू पन्त किशन पाठक धीरज बिष्ट हितेश सिंह सुबोध पन्त विजय खत्री गोपाल सिंह खत्री बाल कलाकार भावेश पाठक शांतनु हिमांशु आदि अनेक श्रोता उपस्थित थे

Share This News