FEATUREDGeneralHealthLatestNewspithoragarhuttarakhandउत्तराखंडपिथौरागढपिथौरागढ़राज्य

जिला कार्यालय सभागार में जिला एवं महिला चिकित्सालय प्रबन्धन समिति की बैठक

न्‍यूज हाेम लाइव नेटवर्क

पिथौरागढ़। जिला कार्यालय सभागार में जिला एवं महिला चिकित्सालय प्रबन्धन समिति की बैठक जिला अधिकारी आनन्द स्वरूप की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई,जिसमें दोनों चिकित्सालयों में चिकित्सा सुविधाओं को बढ़ाए जाने हेतु समिति द्वारा विभिन्न निर्णय लिए गए।
बैठक में सर्व प्रथम जिला चिकित्सालय आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में चर्चा की गई। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ के सी भट्ट ने अवगत कराया कि जिला चिकित्सालय में स्थापित आई सी यू यूनिट का संचालन सुचारू रूप से चिकित्सालय के स्टाफ के माध्यम से किया जा रहा है। नियमित स्टाफ हेतु चिकित्सा महानिदेशक को पत्राचार किया गया है। इसके अतिरिक्त जिला चिकित्सालय में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन कक्ष का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है।वर्तमान तक 50 फीसदी कार्य पूर्ण भी हो गया है यूनिट हेतु आवश्यक उपकरण प्राप्त हो गए हैं।
डॉ के सी भट्ट ने अवगत कराया कि जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ डायलिसिस यूनिट कार्यरत है जिसका संचालन चिकित्सालय में कार्यरत डॉ महर द्वारा किया जा रहा है। एक टेक्नीशियन को आउट सोर्स से रखा गया है।नियमित टेक्नीशियन हेतु विभाग को पत्र लिखा गया है। उन्होंने अवगत कराया कि टेक्नीशियन के मानदेय का भी किसी भी प्रकार से प्राविधान नहीं रखा गया है। उक्त सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने कहा कि शीघ्र ही डायलिसिस यूनिट मैं टेक्नीशियन की स्थाई तैनाती हो शासन को पत्र प्रेषित किया जाय। जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि डायलिसिस यूनिट मैं तैनात टेक्नीशियन का आगामी अप्रैल मांह तक का मानदेय जिला खनिज न्यास निधि से स्वीकृत किया गया है। उससे आगे के मानदेय हेतु उन्होंने प्रमुख चिकित्साधीक्षक को विभाग को तत्काल प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।
पीएमएस ने अवगत कराया कि जिला चिकित्सालय में अटल आयुष्मान योजना का लाभ मरीजों को दिया जा रहा है 1 अप्रैल 2020 से वर्तमान तक कुल 3503 मरीजों को योजना का लाभ प्रदान कर दिया गया है,जिस हेतु राज्य स्तर पर सम्मान भी प्राप्त हुआ है। बैठक में जिला चिकित्सालय में मेडिकल बेस्ट का समुचित निस्तारण हेतु शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।
डॉ भट्ट ने अवगत कराया कि कोविड काल के दौरान जिला चिकित्सालय में विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोतरी हुई, चिकित्सालय में समस्त वार्डों के 86 बैडों में सेन्टर ऑक्सीजन सप्लाई लाईन स्थापित हो चुकी है । उन्होंने वर्तमान में चिकित्सालय में रेडियोलॉजिस्ट,चर्मरोग एवं कार्डियोलॉजिस्टि के पद रिक्त चल रहे हैं, उक्त सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने कहा कि आज की बैठक का संज्ञान लेते हुए पुनः शासन को चिकित्सकों के पद भरे जाने हेतु पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त दोनों चिकित्सालयों में स्टाफ की कमी के मद्देनजर पूर्व से ही आउट सोर्सिंग के माध्यम से रखे गए आवश्यकीय पदों का मानदेय एवं आगामी वित्तीय वर्ष हेतु भी उन्हें रखे जाने हेतु स्वीकृति प्रदान की गई,साथ ही जिलाधिकारी ने कहा कि जो पर स्वीकृत हैं और वर्तमान में रिक्त चल रहे हैं उन पदों को नियमित भरे जाने अथवा आउट सोर्सिंग से भरे जाने हेतु भी शासन को पत्र प्रेषित किया जाय।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि चिकित्सालयों में सफाई का विशेष ध्यान रखा साथ ही कोविड संक्रमण की रोकथाम हेतु जारी दिशा निर्देशों का पूर्णतया अनुपालन सुनिश्चित करते हुए प्रयोग किए गए मास्क का सही निस्तारण कराया जाय।इसके अतिरिक्त बैठक में दोनों चिकित्सालयों की विभिन्न व्यवस्थाओं के सम्बन्ध चर्चा की गई।
बैठक में समिति के सदस्य अध्यक्ष नगर पालिका राजेन्द्र रावत,मुख्य कोषाधिकारी डॉ पंकज शुक्ला,पवन जोशी,महेश मखोलिया,जी बी उपाध्याय मुख्य चिकित्सा अधीक्षक महिला चिकित्सालय जे एस नबियाल आदि उपस्थित रहे।

Share This News