FEATUREDGeneralLatestNewsuttarakhandउत्तराखंडचमोलीराज्य

पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने की गोपेश्वर में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक

न्‍यूज होम लाइव नेटवर्क

पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने आज गोपेश्वर में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए बद्रीनाथ मास्टर प्लान के तहत प्रस्तावित कार्यो को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि कोई विभाग बिना जिलाधिकारी की अनुमति के बद्रीनाथ में कोई भी निर्माण कार्य न करें। साथ ही सभी विभाग मास्टर प्लान के तहत प्रस्तावित प्रोजेक्ट को ध्यान में रखते हुए एकरूपता के साथ कार्य करना सुनिश्चित करें ताकि मास्टर प्लान के प्रोजेक्ट के साथ किसी भी निर्माण कार्य की ओवरलैपिंग न हो। पर्यटन सचिव ने कहा कि उडान योजना के तहत गौचर से जोशीमठ तक एअर कनेक्टिविटी स्वीकृत की गई है जिसके लिए जोशीमठ में हैलीपैड बनाया जाएगा।
पर्यटन सचिव ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बद्रीनाथ यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने पर्यटन सचिव को अगामी यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर जिला स्तर पर चल रही तैयारियों से अवगत कराया।

Share This News