मेथोडिस्ट चर्च चौपाता में गुड फ्राइडे के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा

न्यूज होम लाइव नेटवर्क
बेरीनाग । मेथोडिस्ट चर्च चौपाता में पादरी बसन्त सिंह की अध्यक्षता में गुड फ्राइडे के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ,इस ही के दिन प्रभु यीशु मसीह के क्रूस पर मानव जाति के लिए किए अमूल्य बलिदान को याद किया गया।पादरी बसन्त सिंह ने प्रभु यीशु के द्वारा दिखाए गए प्रेम के अनुसार ही आपस मे प्रेम और भाईचारे को बनाये रखने का आहवान किया।इस दिन के वक्ता श्रीमती अपर्णा सिंह, कु एंजेल सिंह और कु अंकित सिंह रहे।सभी मसीही समाज इस विशेष प्रार्थना में सहभागी रहे।पादरी बसन्त सिंह के अनुरोध पर सभी आगंतुकों ने कोविड 19 नियमो का भी ध्यान रखा ।



