berinagFEATUREDGeneralHealthLatestNewspithoragarhuttarakhandउत्तराखंडपिथौरागढ़पिथौरागढबेरीनागराज्य

लाकडाउन की अवधि बढने से  बेरीनाग बाजर मे बढी भीड

लाकडाउन की अवधि बढने से  बेरीनाग बाजर मे बढी भीड।
——————————


न्‍यूज होम लाइव संवाददाता गोविन्द चावला…

बेरीनाग। सरकार ने एक बार फिर लाकडाउन की अवधि बढ़ाते हुए  सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही मार्किट खुलने के आदेश जारी किये हैं।अब दोपहर 12 बजे से सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन लागू रहेगा। जबकि शनिवार व रविवार को पूरी तरह ताला बंदी रहेगी ।रविवार को इसकी घोषणा होते ही सोमवार को बाजारों में खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी।वैश्विक महामारी के संक्रमण की भयावहता को देखते हुए सरकार ने दोपहर 12 बजे के बाद लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। इससे पूर्व बाजार के खुलने का समय 2 बजे तक था। यह लाकडाउन दूसरे चरण में पहली बार 24 घंटे के कोरोना क‌र्फ्यू के बाद लगाया गया है। अब लॉकडाउन 12 बजे से सुबह 7 बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान केवल आवश्यक सेवाओं को ही अनुमति होगी लेकिन 12 बजे के बाद लॉकडाउन के आदेश की जानकारी पाते ही  सोमवार को सुबह से ही लोगों की भीड़ बाजार में उमड़ पड़ी। सैकड़ों लोगों ने अपनी जान को दांव पर लगाकर सामान की खरीदी की। इस दौरान कुछ लोग तो मास्क का उपयोग करते भी नजर नही आए और ना ही लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा। पुलिस टीम ने अपनी गाड़ी से मुख्य बाजार सहित मुख्य बस स्टैंड में अलाउंस कर लोगो को भीड़भाड़ न करने की हिदायत दी और कार्यवाही करने की चेतावनी भी दी । उसके बाद ही बाज़ारो में कुछ हद तक भीड़ कम हुई। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढऩे के बावजूद लोगो की इस प्रकार की लापरवाही से फिर से कोरोना विस्फोट की आशंका से  इनकार नही किया जा सकता।
12 बजे के बाद लॉकडाउन की घोषणा की जानकारी लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से रविवार रात को ही हो गई थी। लॉकडाउन में मेडिकल ,सब्जी, फल, किराना दुकानों के भी बंद होने की आशंका है। लिहाजा, लोगों की सबसे अधिक भीड़ इन्ही दुकानों पर उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में लोग कोरोना गाइड लाइन को दरकिनार करते हुए बाजार में नजर आए।

Share This News