सरपंच ग्राम सभा हाट के नेतृत्व में ग्रामीणों ने नगर पंचायत गंगोलीहाट द्वारा वन पंचायत हॉट में स्थित गंगनाथ मंदिर के समीप कूड़ा डालने के विरोध एसडीएम को ज्ञापन दिया।

न्यूज होम लाइव संवाददाता किशन पाठक:-
गंगोलीहाट क्षेत्रअंतर्गत श्री शंकर लाल चौधरी सरपंच ग्राम सभा हाट के नेतृत्व में ग्रामीणों द्वारा नगर पंचायत गंगोलीहाट द्वारा वन पंचायत हॉट में स्थित गंगनाथ मंदिर के समीप कूड़ा डालने के विरोध स्वरूप ग्रामीणों का एक हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन उपजिलाधिकारी गंगोलीहाट को को दिया ।ज्ञापन में दर्शाया गया कि नगर पंचायत गंगोलीहाट द्वारा हॉट वन पंचायत भूमि पर कूड़ा इत्यादि डाला जा रहा है। कूड़ा डालने से गंदगी का अंबार लग गया है।नगर पंचायत द्वारा गंगनाथ मंदिर के समीप कूड़ा डालने के लिए वन पंचायत से अनापत्ति प्रमाण पत्र भी नहीं लिया गया है।जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।दर्शाया गया कि शीघ्र उक्त समस्या का निराकरण ना होने की दशा में क्षेत्र की जनता आंदोलन करने हेतु बाध्य होगी।वर्तमान समय में नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत डंपिंग जोन ना होने की वजह से क्षेत्र वासियों को कूड़ा इत्यादि निराकरण करने की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।।

