LatestNewsउत्तर प्रदेश

 तैनाती स्थल छोड़ अन्यत्र जिम्मेदार अधिकारी कर रहे प्रवास

न्यूज लाइव संवाददाता अभिषेक कुमार गौड:-

आलापुर ,अंबेडकरनगर। तहसील क्षेत्र में तैनात जिम्मेदार अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी तैनाती वाले स्थानों पर रात्रि प्रवास नहीं कर रहे हैं जिसके चलते सरकारी राजस्व की चपत तो लग ही रही है साथ ही साथ कार्यालय पर पहुंचने में लेट लतीफी भी होती है।
बता दें कि आलापुर तहसील मुख्यालय पर जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों को रात्रि प्रवास करने का निर्देश शासन द्वारा निर्धारित है लेकिन अधिकांश अधिकारी एवं कर्मचारी तैनाती वाले स्थलों पर रात्रि प्रवास के बजाय अन्यत्र स्थानों पर रात्रि प्रवास कर रहे हैं। आलापुर तहसील के उपजिलाधिकारी रामशंकर जहां रोजाना जलालपुर से सरकारी वाहन के जरिए आवागमन कर रहे हैं जिसके चलते उनके कार्यालय में आने जाने का कोई समय नहीं निश्चित है हालांकि तहसीलदार सुदामा वर्मा एवं नायब तहसीलदार सत्यपाल प्रजापति तहसील परिसर में बने आवास पर ही रात्रि प्रवास कर रहे हैं। वहीं तहसील क्षेत्र में कार्यरत अधिकांश राजस्व निरीक्षक एवं क्षेत्रीय लेखपाल भी तैनाती वाले स्थलों पर रात्रि प्रवास नहीं कर रहे हैं।जहांगीरगंज खंड विकास अधिकारी की भी तैनाती वाले स्थानों पर रात्रि प्रवास नहीं होता है। वही रामनगर के सीएचसी अधीक्षक मुन्नीलाल निगम भी प्रतिदिन जलालपुर से आवागमन करते हैं क्योंकि उन्होंने अपना आशियाना वही बना रखा है अब सवाल यह उठता है कि यदि जिम्मेदार अधिकारी एवं कर्मचारी ही अपने तैनाती वाले स्थलों पर रात्रि प्रवास नहीं करेंगे तो वादकारियों एवं फरियादियों की समस्याओं का निदान कैसे हो सकेगा।

Share This News