FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhppSportsuttarakhandपिथौरागढ़

मुवानी वारियर ने फुटबॉल क्लब नाचनी को 7-0से हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश

मुवानी वारियर ने फुटबॉल क्लब नाचनी को 7-0से हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश ।

एनएचएल नेटवर्क।

थल के ऐतिहासिक मैदान वीरेंद्र सिंह जंगपांगी मिनी स्टेडियम मे चल रही फुटबॉल चैम्पियन कफ फुटबॉल मैच के पहले क्वाटर फाइनल मुकाबले मैच मुवानी वारियर व फुटबॉल क्लब नाचनी के बीच खेला गया, मुख्य अतिथि थल क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता व श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष दिनेश चंद्र पाठक रहे, दिनेश चंद्र पाठक ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच की शुभकामनाएं दी ।

इस शानदार मुकाबले में मुवानी टीम से सुरवात से ही मुकाबले में अपनी पकड़ बना ली थी, पहले हाफ में मुवानी ने 2 गोल कर बड्डत बना ली थी, दूसरे हाफ में मुवानी के खीलड़ियो ने लगातार 5 गोल कर मैच को अपने पक्ष मे कर लिया, और समय समाप्त होने पर मुवानी ने 7-0 से नाचनी को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मुवानी की ओर से दीपक धामी ने 2 गोल, सौरव चैसर ने 3 गोल, चंचल ने एक गोल , हेमंत खड़ायत ने 1 गोल किया, रैफरी की भूमिका संदीप कुमार, लाईन मैन मे नीरज कुमार , दीपक कुमार ने निभाई,इस मौके पर आयोजन समिति के गौरव दीप बर्मा, अमित सत्याल, शोरव बर्मा, कुमाल विष्ट, हरीश मेहरा, आदि उपस्थित रहे।

Share This News