पिथौरागढ दिनांक- 04.09.2023 को हिलजात्रा पर्व के दौरान यातायात प्लान।
पिथौरागढ दिनांक- 04.09.2023 को हिलजात्रा पर्व के दौरान यातायात प्लान।

एनएचएल नेटवर्क के लिए सुशील खत्री की रिर्पोट।
1- हल्द्वानी, टनकपुर से वाया घाट पिथौरागढ़ को आने वाले समस्त भारी वाहनों का समय 01:00 PM बजे से रात्रि 08:00 PM तक शहर में प्रवेश वर्जित रहेगा । इस दौरान वाहन ऐचोली चौकी से पहले भगवती होटल/ एफ0सी0आई0 गोदाम के पास खड़े रहेंगे ।
2- धारचूला, वड्डा तथा झूलाघाट से वाया पिथौरागढ़-घाट-टनकपुर- हल्द्वानी को जाने वाले समस्त भारी वाहनों का समय 01:00 PM बजे से रात्रि 08:00 PM तक शहर में प्रवेश वर्जित रहेगा । इस दौरान वाहन ए0पी0एस0 स्कूल के पास खाली स्थान पर खड़े रहेंगे ।
3- टनकपुर तिराहे से कुमौड़-जाखनी तिराहा- पुलिस लाईन रोड पर समस्त छोटे/ बड़े वाहन समय 01:00 PM बजे से रात्रि 08:00 PM तक पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे ।
दिनांक 04.09.2023 को हिलजात्रा पर्व कुमौड़ में मनाये जाने के दृष्टिगत आम जनमानस की सुरक्षा/ सुविधा हेतु तथा सुगम यातायात व्यवस्था हेतु, पिथौरागढ़ शहर का यातायात प्लान निम्न प्रकार रहेगा ।
अतः समस्त जनता से पिथौरागढ़ पुलिस की अपील है कि इस दौरान निर्धारित यातायात प्लान का पालन करें तथा शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस ने सहयोग करने की अपील की ।

