FEATUREDGeneralLatestNewsदिल्ली

वाहन चालक अभी करें ये काम वरना 31 जनवरी के बाद बंद हो जाएगा आपका FASTag, जानें डिटेल्स…

एनएचएल नेटवर्क।

दिल्ली। FASTag को लेकर बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) अपनी One Vehicle, One FASTag पहल शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। जिसको लेकर अब कई बदलाव होने वाले है। नया नियम आने के बाद अब उन लोगों को दिक्कत होने वाली है, जो एक फास्टैग से कई गाड़ियां चलाते थे। NHAI ने FASTag उपयोगकर्ताओं को भारतीय रिजर्व बैंक के दिशानिर्देशों के अनुसार अपनी KYC प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा है। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे, तो 31 जनवरी के बाद ये बंद हो जाएगा। आइए जानते है डिटेल्स मिली जानकारी के अनुसार FASTags के मध्यम से टोल संग्रह को सुव्यवस्थित करने के प्रयास में, सरकार ने अनिवार्य कर दिया है कि अपूर्ण KYC वाले FASTags को 31 जनवरी, 2024 के बाद बैंकों द्वारा ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा। इसलिए आप भी 31 जनवरी से पहले फास्टैग KYC करा लें, नहीं तो टोल टैक्स देने में दिक्कत होगी और सफर में भी परेशानी हो सकती है। बताया जा रहा है कि अब केवल नवीनतम फास्टैग अकाउंट ही सक्रिय रहेगा। आगे की सहायता या सवालों के लिए, FASTag यूजर निकटतम टोल प्लाजा या अपने संबंधित जारीकर्ता बैंकों के टोल-फ्री ग्राहक सेवा नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

Share This News