FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhandमुनस्यारी

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनीमिया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

एनएचएल नेटवर्क।

मुनस्यारी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय  में गृह विज्ञान विभाग एवं एनएसएस प्रकोष्ठ के तत्वावधान में “पोषण माह” मनाया गया। इस अवसर पर एनीमिया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में गृह विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर सुश्री निधि मारौठिया ने एनीमिया एवं पोषण संबंधी समस्याओं पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को एनीमिया के लक्षणों, इसकी रोकथाम, मासिक धर्म से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं तथा एनीमिया से बचाव के लिए संतुलित आहार और पोषक तत्वों की भूमिका के बारे में विस्तार से समझाया।
इस अवसर पर डाॅ. अमित टमटा एवं डॉ. प्रशांत जोशी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए एनीमिया जैसी समस्या की गंभीरता पर जोर दिया। उन्होंने एनएसएस स्वयंसेवकों को इस दिशा में कार्य करने हेतु प्रेरित किया ताकि समाज में अधिक से अधिक लोग इस समस्या के प्रति जागरूक हो सकें।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डाॅ. दुर्गेश कुमार शुक्ला,एनएसएस प्रकोष्ठ के सदस्य डॉ. पुष्पा कालाकोटी, डाॅ. राजेन्द्र सिंह राणा, महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकगण एवं एनएसएस स्वयंसेवकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

Share This News